रायगढ़ । होली के दिन रायगढ़ के खरसिया में युवती के साथ सनसनीखेज घटना हुई। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई, जब बदमाश नाकाम हुए तो उन्होंने युवती के सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
https://trc.taboola.com/disqus-widget-safetylevel20longtail09/log/3/click?pi=%2F2019%2F03%2Fblog-post_76.html&ri=fc4497ad6805168c2de45a385e74711c&sd=v2_fde7994434204277502074e206047153_bac4355d-e79d-414d-b7ce-180187d45f7d-tuct28bd836_1553399041_1553399992_CMqFigoQktQ_GKKY6-6aLSAMKAMwZziY0QpA8I8QSM_GEFCh3RVYAGAC&ui=bac4355d-e79d-414d-b7ce-180187d45f7d-tuct28bd836&it=text&ii=~~V1~~2870556021154471414~~4_LpIPizQfaGAx6qVeYxEuqIoE-hCe8jiof_zCQz4E0gADLX0sCLI84lvxeYoNVBXtEiVLHvk6BFwXvQihx-5mddM9bx8k-2yfSsznPl8tKnsoZijFS0kWpgAeqnQ1red1THRbTD_yF3_mH5vb1_glHZ_RPjNPB_J1WYEhSGDLgmz64Lf5ZaatQ__nUXMCL4uq180H09KMMGWKDra9vB9w&pt=text&li=rbox-t2m&sig=8d418a359d49a0773ff6793326b382515fec5dadd365&redir=https%3A%2F%2Fbs.serving-sys.com%2Fserving%2FadServer.bs%3Fcn%3Dtrd%26mc%3Dclick%26pli%3D27576204%26PluID%3D0%26ord%3D%5Btimestamp%5D&vi=1553399991330&p=onenativeads-samsungnote-sc&r=35&ppb=CI8E&cpb=Eg4zNTAtNTktUkVMRUFTRRjOmh0g_48RKhlzZy50YWJvb2xhc3luZGljYXRpb24uY29tMgh3YXRlcjMyMjiA0oTbAUCY0QpI8I8QUM_GEFih3RU

जानकारी के मुताबिक खरसिया में 20 वर्षीय युवती होली के मौके पर अपने गांव के पूर्व सरपंच और अन्य रिश्तेदारों के यहां अनाज देने जा रही थी। इसी समय एक जगह नशे ही हालत में गणपत राठिया और उसके साथियों ने युवती को पकड़ लिया। यहां से वे युवती को जबर्दस्ती पास की सुनसान जगह ले गए। यहां इन लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती द्वारा विरोध करने पर इन बदमाशों ने पत्थर से युवती के सिर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवती को मारने की नीयत से उस पर पत्थर से वार किए, इससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश उसे ऐसी ही हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए।
जब युवती बहुत देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाश करने घर से निकले। आस-पड़ोस में पूछताछ करने पर उन्हें युवती के बारे पता चला। परिजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़ी युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। खरसिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रायगढ़ से रायपुर रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनीं हुई है।
इधर युवती के प्रारंभिक बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपित गणपत ऊर्फ गोलू और उसके साथी फरार हैं। हालांकि पुलिस ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लिया है।