कांग्रेसियों ने लिया लोकसभा चुनाव जीतने का संकल्प।

बिलासपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी द्वारा नगर पंचायत सकरी स्थित गुप्ता चेम्बर में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक रखी। इस बैठक में छग कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बूथ सेक्टर, जोन व कांग्रेस पदाधिकरियों की बैठक आयोजित की गई।
छग कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरे जोश व निष्ठा के से चुनाव में साथ मिलकर काम करने को कहा एवं कार्यकर्ताओ से लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को भारी मतों से जिताने का आव्हान किया।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल शुक्ला ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ व सेक्टर को मजबूती करने की बात कही। इस बैठक में ने लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा कर जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तरीके बताए गए।
2018 के तखतपुर विधानसभा चुनाव में सकरी जोन के बूथ क्र 219 व 220 में कांग्रेस के पक्ष सवार्धिक वोट दिलाने के लिए नगर पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी और संदीप (गुड्डा) यादव को छग कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सकरी अध्यक्ष त्रिभुवन साहू, जोन प्रभारी राकेश दुबे, सेक्टर प्रभारी अविनाश चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दरस पनिक, पार्षद अमर गुप्ता, अजय कोल, शत्रुहन मेहर, प्रदीप पानिक, अमित भारते, उपेन्द्र सिंह, एवं हॉफा, उसलापुर, भरनी, परसदा, पेंडारी, सम्बलपुरी, सहित अन्य ग्रामो से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post