तोखन साहू की प्रचंड जीत , वार्ड 42 चंद्रशेखर आजाद नगर , वार्ड 43 देवरी खुर्द में बी पी सिंह के प्रभार में सभी बूथों में एक तरफा जीत।
बी पी सिंह ने बूथ के कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय
मस्तूरी: लोकसभा चुनाव 2024 के तोखन साहू ने लगभग डेढ़ लाख मतों से देवेंद्र यादव को हरा दिया वही मस्तूरी विधानसभा ने भी जीत हुई
परिणामों में मस्तूरी क्षेत्र में विधानसभा संयोजक बी पी सिंह के प्रभार वार्ड जयराम नगर गतौरा मंडल के वार्ड नंबर 42 और 43 के सभी बूथों पर भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है। इस जीत को उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओ की कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया है। महिला मोर्चा की महिलाए 42 डिग्री तापमान में घर घर घूमी है उनका आभार व्यक्त किया है
बी पी सिंह ने इस अवसर पर सभी बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा, "यह जीत हमारी टीम की एकता और संगठन की ताकत है। हमारे बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ ने दिन-रात मेहनत करके इस जीत को आकार दिया है। मैं सभी की मेहनत को प्रणाम करता हूं
इस जीत के लिए बी पी सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति भी आभार प्रकट किया है और कहा है कि यह हमारे क्षेत्र की जनता का भाजपा के प्रति समर्पण और प्रेम है जो हमे शक्ति देता है आशा करता हूं की ये प्रेम आगे भी बना रहेगा
"हमारा लक्ष्य जनता की सेवा करना और क्षेत्र के हर व्यक्ति की आवाज को बुलंद करना है।"।
बूथ अध्यक्ष और देवरी खुर्द बूटापारा दोमुहानी के कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर उत्साह की लहर है,