केंद्रीय मंत्री ने देवरीखुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात बी पी सिंह के निवास पर रुके परिजनों से की मुलाकात


केंद्रीय मंत्री ने देवरीखुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

बिलासपुर। केंद्रिय मंत्री तोखन साहू ने मस्तुरी विधनसभा के गतौरा में अयोजित अभिनंदन समारोह से लौटते हुए देवरीखुर्द के भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और उनका कुशल छेम जाना । अपने तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रिय मंत्री मस्तूरी विधानसभा संयोजक बी पी सिंह के निवास पर रुके इस दौरान निवास पर स्थित पूजन स्थल पूजा अर्चना भी की। 
मंत्री तोखन साहू ने बीपी सिंह के परिवार के सदस्यों से भी भेंट की और उनके आतिथ्य सत्कार और भोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय बी पी सिंह और क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी 
 केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनावों में देवरीखुर्द नगरीय क्षेत्र में भाजपा को मिली लीड के लिए बी पी सिंह और भाजपा कार्यकर्ता  की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, बीपी सिंह ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और मेहनत से यह सुनिश्चित किया कि भाजपा को हर क्षेत्र में समर्थन मिले। उनकी प्रतिबद्धता और नेतृत्व ने भाजपा को और मजबूती दिलाई है।"

इस विशेष मुलाकात के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए कमर कसने और संगठन की जड़ों को और मजबूत करने के लिये कड़ी मेहनत करने को कहा 

श्री साहू ने आगे कहा कि हमारी पार्टी की सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास पर आधारित है। हमें इस विश्वास को बनाए रखना है और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहना है।"
 इस अवसर पर मस्तूरी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री डा कृष्णमुर्ति बांधी , पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजुद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post