बिलासपुर। महमद धान मंडी में संविधान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश किसान मोर्चा के नेता बी पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संविधान के महत्व को रेखांकित करने के लिए एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख वक्ताओं प्रकाश सूर्यवंशी,युगल किशोर झा,तिलक साहू,जितेंद्र राय, ओम सूर्यवंशी,दीपक साहू , मनोज सिंह ,रमेश पांडेने संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर चर्चा की।
संविधान भारत के हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार : बीपी सिंह
मुख्य अतिथि बी पी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि संविधान केवल दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह भारत के हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार है। उन्होंने विशेष रूप से किसानों के अधिकारों ले कर कहा कि
"हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। किसानों के हक और उनके सशक्तिकरण के लिए यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
बी पी सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों की किसान कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया ।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में एक रुपता के लिए संघर्ष किया शिक्षा पर जोर दिया और बताया कि वर्तमान सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि किसानों को उनके अधिकार मिलें और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।
तिलक साहू अध्यक्ष महमद धान खरीदी केंद्र ने बाबा साहब को महापुरुष बताते हुए, समाज में उनके योगदान को सराहा और सामाजिक समानता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने भी विचार रखे। उन्होंने संविधान के अनुच्छेदों और लोकतंत्र के महत्व को सरल भाषा में समझाया जिसके बाद निगरानी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राय ने मंच संचालन करने के साथ ही आभार व्यक्त किया और आए हुए सभी अतिथियों ,किसानों, और धान खरीदी केंद्र के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम न केवल संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद भी दिलाते हैं।
संविधान दिवस के इस आयोजन में महमंद धान मंडी में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के बी पी सिंह महमद धान मंडी के अध्यक्ष तिलक साहू भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य युगल किशोर झा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या निगरानी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राय जयराम नगर मंडल के उपाध्यक्ष रमेश पांडे महमद के सरपंच प्रतिनिधि अनिल निषाद, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं पंच मनोज सिंह ,मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार रजक, युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजू यादव, भुरुआ निषाद ओमप्रकाश सूर्या एवं बड़ी संख्या में किसान और मंडी के कर्मचारी उपस्थित रहे ।